दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने श्री दरबार साहिब में टेका माथा 

अमृतसर, 15 मार्च (हरमिंदर सिंह) – दिल्ली के नए उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू समुंद्री ने श्री हरमंदिर साहिब में माथा टेका। इस दौरान संधू समुंद्री शिरोमणि कमेटी के हेड ऑफिस तेजा सिंह समुंद्री हॉल भी गए, जहां शिरोमणि कमेटी के सदस्य भाई राजिंदर सिंह मेहता, सुरजीत सिंह भिट्टेवढ़, श्री दरबार साहिब के मैनेजर भगवंत सिंह धंघेरा आदि ने सरदार समुंद्री को सम्मानित किया।

#दिल्ली
# उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू
# श्री दरबार साहिब