दार्जीलिंग का इतिहास रहा है, यहां शांतिपूर्ण चुनाव होते हैं - जिला निर्वाचन अधिकारी
सिलीगुड़ी (पश्चिम बंगाल), 18 मार्च - जिला निर्वाचन अधिकारी, दार्जिलिंग सुनील अग्रवाल ने कहा कि हमारे यहां 1465 बूथ हैं। हमारे यहां वोटर संख्या 11 लाख 48 हजार के करीब है। हमारी सभी टीम एक्टिवेट हो गई हैं। हमने सीमावर्ती इलाकों पर ज्यादा ध्यान दिया है। दार्जीलिंग का इतिहास रहा है कि यहां शांतिपूर्ण चुनाव होते हैं। हमें आशा है कि इस बार भी यहां शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव होंगे। नॉमिनेशन 30 मार्च से शुरू हो रहा है और 6 अप्रैल तक नॉमिनेशन चलेगा। हम सभी मतदाताओं से कहना चाहते हैं कि आप सभी अपनी इच्छानुसार वोट दें।
#दार्जीलिंग का इतिहास रहा है
# यहां शांतिपूर्ण चुनाव होते हैं - जिला निर्वाचन अधिकारी

