आज अहम प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे पंजाब के मुख्यमंत्री 

चंडीगढ़, 24 मार्च- पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज अपने चंडीगढ़ स्थित घर पर प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। वेयरहाउस ऑफिसर सुसाइड केस में पूर्व मंत्री और MLA लालजीत सिंह भुल्लर की गिरफ्तारी के बाद यह मुख्यमंत्री की पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस है।

इस दौरान मुख्यमंत्री पंजाब के खेल जगत के बारे में भी अहम जानकारी देंगे। मान सरकार पहले ही खेल बजट में ऐतिहासिक बढ़ोतरी कर चुकी है, जिससे यह ₹1,791 करोड़ हो गया है। यह भी जानकारी दी गई है कि पंजाब एशियन हॉकी चैंपियनशिप की मेजबानी कर सकता है। मुख्यमंत्री भगवंत मान प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान इस बारे में भी जानकारी देंगे। आपको बता दें कि 44 साल बाद पंजाब एशियन हॉकी चैंपियनशिप की मेजबानी कर सकता है।

#आज अहम प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे पंजाब के मुख्यमंत्री