RBSE 12th Result 2026 OUT: राजस्थान बोर्ड 12वीं के नतीजे घोषित


राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 12वीं वाणिज्य, कला और विज्ञान का परिणाम आज यानी 31 मार्च को सुबह 10 बजे घोषित कर दिया गया है।राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर जारी हो चुका है, जिसमें एक बार फिर बेटियों ने बाजी मारी है। कुल तीन स्ट्रीम्स में से दो में छात्राओं ने टॉप किया है, जबकि एक स्ट्रीम में छात्र ने बाजी मारकर अपनी जगह बनाई है। यह नतीजे साफ दिखाते हैं कि इस साल के परीक्षा परिणामों में छात्राओं का दबदबा कायम रहा है।

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने वर्ष 2026 की कक्षा 12वीं की तीनों स्ट्रीम्स आर्ट्स, कॉमर्स और साइंस के परीक्षा परिणाम आधिकारिक रूप से घोषित कर दिए हैं। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से नतीजों की घोषणा की। इस वर्ष के आंकड़ों पर नजर डालें तो पिछले साल की तुलना में इस बार उत्तीर्ण प्रतिशत में थोड़ी गिरावट दर्ज की गई है। आंकड़ों के अनुसार, कॉमर्स संकाय का प्रदर्शन सबसे बेहतर रहा जहां 98.50% छात्र सफल रहे, वहीं आर्ट्स का परिणाम 97.54% और साइंस का 97.52% रहा। 

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) की 12वीं साइंस परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया है, जिसमें इस वर्ष कुल 96.23 फीसदी विद्यार्थी सफल रहे हैं।

 छात्राओं का रहा शानदार प्रदर्शन

राजस्थान बोर्ड 12वीं के नतीजे जारी हो गए हैं, जिसमें इस साल तीनों संकायों का प्रदर्शन शानदार रहा। विज्ञान वर्ग में 97.52% छात्र पास हुए, जबकि कॉमर्स में 93.64% और आर्ट्स में 97.54% विद्यार्थियों ने सफलता हासिल की।

#राजस्थान बोर्ड