दिल्ली: देर रात अलग-अलग मुठभेड़ के बाद दो वांछित अपराधी गिरफ्तार
नयी दिल्ली: 31 मार्च दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के डाबरी इलाके में हुई चाकूबाजी की घटना और इसी तरह के अन्य हमलों के मामले में वांछित दो अपराधियों को पुलिस ने सोमवार देर रात अलग-अलग मुठभेड़ों के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
अधिकारी के अनुसार, आरोपियों की पहचान रोहित कुमार और प्रेम शर्मा के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि जब पुलिस दोनों को पकड़ने की कोशिश कर रही थी, तो आरोपियों ने पुलिस टीम पर गोलीबारी शुरू कर दी।
#दिल्ली
#मुठभेड़

