पूर्व मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर को कोर्ट ने 14 दिन के लिए जेल भेजा

अमृतसर, 1 अप्रैल (रेशम सिंह) - सुसाइड केस में गिरफ्तार पूर्व मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर को आज फिर कोर्ट में पेश किया गया, जहां कोर्ट ने उन्हें 14 दिन के लिए जेल भेज दिया है। आपको बता दें कि DM गगनदीप सिंह रंधावा के कथित सुसाइड केस में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने पूर्व ट्रांसपोर्ट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर को गिरफ्तार किया था। इस केस में पुलिस FIR में पूर्व ट्रांसपोर्ट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर, उनके पिता सुखदेव सिंह भुल्लर और PA दिलबाग सिंह को मुख्य आरोपी बनाया गया था।

 
#पूर्व मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर को कोर्ट ने 14 दिन के लिए जेल भेजा