असस में मुख्यमंत्री ने असम का नहीं अपने परिवार का विकास किया है: इमरान प्रतापगढ़ी

गुवाहाटी (असम), 5 अप्रैल - कांग्रेस सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने कहा, "भाजपा के अंदर जो सिर फुटौवल है वह भले मीडिया में न दिखे पर आंतरिक तौर पर दिख रही है, जिस तरह हिमंत बिस्व सरमा अपनी बौखलाहट दिखा रहे हैं उससे साफ नजर आता है कि वे परेशान हैं। इतना भ्रष्टाचार उन्होंने किया है कि अगर सरकार बदलती है तो हिमंत बिस्व सरमा भ्रष्टाचार के आरोपों में जेल जाएंगे। हिमंत बिस्व सरमा की राजनीति नफरत और भ्रष्टाचार की राजनीति है जबकि गौरव गोगोई का नाम ही गौरव है, वे असम के गौरव हैं। यह लड़ाई नफरत बनाम असम के गौरव की है। भाजपा के पास गिनाने के लिए कुछ नहीं है, जहां चुनाव वहां घुसपैठिया। सरकार आपकी है, गृह मंत्रालय आपके पास है, आपने क्या किया? असस में मुख्यमंत्री ने असम का नहीं अपने परिवार का विकास किया है। 

 
#असस
# मुख्यमंत्री
# इमरान प्रतापगढ़ी