चंडीगढ़ ब्लास्ट केस: मुख्य आरोपी अमनप्रीत और गुरतेज गिरफ्तार
चंडीगढ़, 5 अप्रैल (गुरप्रीत सिंह) चंडीगढ़ में पंजाब BJP ऑफिस पर हुए ग्रेनेड हमले के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। घटना को अंजाम देने वाले दोनों मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। DGP पंजाब गौरव यादव ने यह जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अमनप्रीत और गुरतेज के तौर पर हुई है। ये दोनों आरोपी मोरिंडा थाने के रतनगढ़ गांव के रहने वाले हैं। इन दोनों ने एक विदेशी हैंडलर के कहने पर इस घटना को अंजाम दिया था, जिसे ब्लास्ट के लिए ऑनलाइन ट्रेनिंग मिली थी।
#चंडीगढ़ ब्लास्ट केस: मुख्य आरोपी अमनप्रीत और गुरतेज गिरफ्तार

