मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जैतो में एक चुनावी रैली को किया संबोधित
फरीदकोट, 5 अप्रैल - फरीदकोट के जैतो में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि वे विधानसभा में सिर्फ लड़ने आते हैं और फिर वॉकआउट कर देते हैं। उन्होंने कहा कि यह मंदबुद्धि नहीं, बंद बुद्धि है। उन्होंने कहा कि छोटे बादल गैंगस्टरों के रिश्तेदारों को टिकट दे रहे हैं। मान ने PM मोदी पर भी हमला बोलते हुए कहा कि वे देश के मालिक बन गए हैं। उन्होंने कहा कि हम विकास की बात करते हैं लेकिन विपक्ष जंजीरें डालने की बात करता है। उन्होंने कहा कि आपने हमें चुना है, इसीलिए विकास हो रहा है। मान ने कहा कि हमने 13 तारीख को विधानसभा का स्पेशल सेशन बुलाया है। इस दौरान बेअदबी करने वालों को उम्रकैद की सजा देने का प्रस्ताव रखा गया है।
#मुख्यमंत्री भगवंत मान
# जैतो
# चुनावी रैली

