जागत ज्योति श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार (संशोधन)विधेयक (2026) पेश
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने विधानसभा में 'जागत ज्योति श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार (संशोधन)विधेयक (2026) पेश किया।
यह फैसला आज यहां मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में लिया गया।
मुख्यमंत्री कार्यालय ने जानकारी देते हुए बताया कि बीते समय में श्री गुरु ग्रंथ साहिब और अन्य पवित्र ग्रंथों की बेअदबी की कई घटनाएं सामने आई हैं, जिनसे लोगों की धार्मिक भावनाओं को गहरी ठेस पहुंची है और समाज में अस्थिरता का माहौल पैदा हुआ है। हालांकि भारतीय न्याय संहिता की धाराएं 298, 299 और 300 ऐसे मामलों से निपटती हैं, लेकिन इनमें दोषियों के खिलाफ कठोर सज़ा का पर्याप्त प्रावधान नहीं है।
#जागत ज्योति श्री गुरु ग्रंथ साहिब

