पिछड़े वर्ग की महिलाओं को भी आरक्षण मिले - सपा सांसद डिंपल यादव

दिल्ली, 16 अप्रैल - सपा सांसद डिंपल यादव ने नारी वंदन शक्ति अधिनियम पर कहा कि सरकार की नीयत पर प्रश्नचिन्ह है क्योंकि जब यह बिल पास हुआ था तब कहा गया था कि पहले जनगणना करवाएंगे और फिर परिसीमन होगा और उसी के आधार पर महिलाओं के लिए क्षेत्र बना पाएंगे लेकिन पहले ही पायदान को नजरअंदाज किया जा रहा है... जिस स्वरूप में इस बिल को लाना चाहिए था उस रूप में इसे नहीं लाया जा रहा है बल्कि मनमुताबिक तरीके से इसे लाया जा रहा है। हमारी मांग है कि हमारे पिछड़े वर्ग की महिलाओं को भी आरक्षण मिले। 

प्रस्तावित परिसीमन बिल पर उन्होंने कहा कि कहीं न कहीं जो छोटे प्रांत है, दक्षिण भारत के राज्य हैं उनका वर्चस्व घटेगा। इनकी जो भूमिका सरकार बनाने में या अपने राज्यों में फंड पहुंचाने में, कही न कही उसे भी क्षति पहुंचेगी।

 
#पिछड़े वर्ग की महिलाओं को भी आरक्षण मिले - सपा सांसद डिंपल यादव