तमिलनाडु में फिर दोहराया जा रहा इतिहास, विजय थलापति की पार्टी का आया तूफान
तमिलनाडु, 4 मई - पश्चिम बंगाल समेत देश के पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजे सामने आ रहे हैं। वोटों की गिनती जारी है, इस बीच तमिलनाडु में बहुत बड़ा उलटफेर देखने को मिल सकता है। एक्टर विजय थलापति की पार्टी ने तो कमाल कर दिया। उनकी पार्टी TVK 84 सीटों पर आगे चल रही है। एक बार फिर से तमिलनाडु में इतिहास दोहराया जाएगा। जबकि डीएमके-कांंग्रेस गठबंंधन 54 सीटों पर, AIAMDK- बीजेपी गठबंधन 60 सीटों पर बढ़त बना चुकी है।
अभिनेता विजय की पार्टी को युवाओं का जबरदस्त समर्थन मिल रहा है। इसके पीछे कई कारण है, जैसे- तमिलनाडु में विजय ने युवाओं के लिए 75% स्थानीय रोजगार देने और राज्य को नशा-मुक्त बनाने का वादा किया है। दूसरा, विजय एक नई राजनीतिक ताकत के रूप में सामने आए हैं। वहीं युवा भी एक नई और साफ छवि वाला लीडरशिप चाहते हैं। हर कोई जानता है कि विजय एक सुपरस्टार है और युवाओं में उनकी जबरदस्त फैन फाॅलोइंग है।

