नशे के ओवरडोज से युवक की मौत

नडाला (कपूरथला), 5 मई (रघबिंदर सिंह)- ढिलवां थाने के गांव चकोकी में देर रात नशे के ओवरडोज से एक युवक की मौत का मामला सामने आया है। इस बारे में जानकारी देते हुए मृतक युवक शमशेर सिंह पुत्र जगीर सिंह के भाई आकाशदीप सिंह ने बताया कि बीती रात उसके भाई के दो साथी उसे नशे की हालत में घर पर छोड़कर चले गए थे। इस दौरान उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां रास्ते में उसकी मौत हो गई। ढिलवां पुलिस मामले की जांच कर रही है और उसका शव कपूरथला के मुर्दाघर में रखवा दिया गया है।

 
#नशे के ओवरडोज से युवक की मौत