जबलपुर के कटंगी बाईपास स्थित गोदाम में लगी भीषण आग, दमकल विभाग ने आग पर पाया काबू
जबलपुर (मध्य प्रदेश) 5, मई , (एएनआई) मध्य प्रदेश के जबलपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां कटंगी बाईपास स्थित गोदाम में भीषण आग लग गई है। आग की लपटें इतनी जबरदस्त थीं कि आग देखते ही देखते चारों तरफ फैल गई, जिससे गोदाम में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। वहीं कड़ी मशक्कत के बाद दमकल विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया। फिलहाल मामले में जांच जारी है।
#जबलपुर

