फरीदाबाद में बड़ा हादसा, स्कूल की छत गिरी, मलबे के नीचे दबे बच्चे
फरीदाबाद, 23 मई - फरीदाबाद में एक बड़े हादसे की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार, एक स्कूल की छत गिर गई और बच्चे मलबे के नीचे दब गए। स्कूल के कर्मचारियों ने बच्चों को मलबे से बाहर निकाला। इस हादसे में 4 बच्चों की हालत गंभीर बनी हुई है। बता दें कि दीवार गिरने के कारण स्कूल की छत ढह गई थी।
#Faridabad
# School Wall Collapse

