लेह के पास सेना का चीता हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, तीन अधिकारियों को आईं  मामूली चोटें




नयी दिल्ली, 23 मई   लेह के पास पूर्वी लद्दाख के ऊंचे इलाके वाले तांगत्से सेक्टर में एक चीता हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया, लेकिन एक वरिष्ठ कमांडर समेत भारतीय सेना के तीन सुरक्षित बच गये। उन्हें मामूली चोटें आई हैं। 
यह घटना 20 मई को लद्दाख के ऊबड़-खाबड़ पहाड़ी इलाके में एक ऑपरेशनल उड़ान के दौरान हुई थी। इस दुर्घटना की जानकारी शुक्रवार को ही सामने आई। गौरतलब है कि  लद्दाख दुनिया के सबसे मुश्किल उड़ान वाले इलाकों में से एक है। 
अधिकारियों के मुताबिक, हेलीकॉप्टर में सेना की तीसरी इन्फैंट्री डिवीजन के जनरल ऑफिसर कमांडिंग (जीओसी ) मेजर जनरल सचिन मेहता सवार थे, जबकि एक लेफ्टिनेंट कर्नल और एक मेजर विमान उड़ा रहे थे। तीनों लोग इस दुर्घटना में सुरक्षित बच गये। 
 

#लेह
#हेलीकॉप्टर
#दुर्घटना