देश में पेट्रोल , डीजल , CNGकी कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी 


 पेट्रोल 87 पैसे और डीजल 91 पैसे हुआ महंगा
10 दिन में तीसरी बार बढ़े ईंधन के दाम
नई दिल्ली 23 मई  देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी कर दी गई है। शनिवार को पेट्रोल 87 पैसे प्रति लीटर और डीजल 91 पैसे प्रति लीटर महंगा हो गया। पिछले 10 दिनों में यह तीसरी बार है जब ईंधन की कीमतों में इजाफा किया गया है। लगातार बढ़ती कीमतों ने आम लोगों की चिंता बढ़ा दी है।खास बात यह है कि मई महीने में यह तीसरी बार है जब ईंधन के दाम बढ़ाए गए हैं। इससे पहले इसी हफ्ते 90 पैसे प्रति लीटर और कुछ दिन पहले 3 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई थी. लगातार बढ़ती कीमतों ने आम लोगों की चिंता बढ़ा दी है। वहीं सीएनजी भी एक रुपये महंगी हो गई है।

#देश में पेट्रोल