कुछ करो मोदी जी, आप देश के प्रधानमंत्री हैं : मनीष सिसोदिया
नई दिल्ली, 23 अप्रैल - आज तीसरी बार तेल की कीमत बढ़ने के बाद AAP नेता मनीष सिसोदिया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संबोधित करते हुए ट्वीट किया है। उन्होंने कहा कि आपने दस दिन में पेट्रोल और डीज़ल की कीमतें 5 रुपये बढ़ा दी हैं मोदी जी! कुछ करो!
कब तक टॉफ़ी और लॉलीपॉप की रील दिखाकर देश को अपनी नाकामियों से भटकाओगे?
कब तक ED और CBI की मदद से सवाल पूछने वालों को चुप कराओगे?
कुछ करो, आप देश के प्रधानमंत्री हैं!
#मनीष सिसोदिया

