बठिंडा में आयोजित हेरिटेज मेले में पहुंचे AAP नेता मनीष सिसोदिया
बठिंडा (पंजाब), 20 मार्च - AAP नेता मनीष सिसोदिया बठिंडा में आयोजित हेरिटेज मेले में पहुंचे। उन्होंने कहा, "पंजाब की विरासत का एक बहुत शानदार मेला यहां चल रहा है। पिछले 4 साल से भगवंत मान जी के नेतृत्व में पंजाब बहुत आगे बढ़ा है। नशे में झोंकने वाली सरकारों से मुक्ति पाकर पंजाब के लोगों ने अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान पर भरोसा कर पंजाब की बागडोर मान साहब को दी थी। मुझे खुशी है कि पिछले 4 साल में भगवंत मान की सरकार ने पंजाब को रंगला बनाने के लिए बहुत आगे बढ़ाया है।"
#बठिंडा में आयोजित हेरिटेज मेले में पहुंचे AAP नेता मनीष सिसोदिया

