समाना के वार्ड 10 में गुंडागर्दी का नंगा नाच


 

समाना (पटियाला)- 26 मई (साहिब सिंह)- समाना वार्ड के वार्ड नंबर 10 में भारी हंगामा हुआ है। कांग्रेस उम्मीदवार ललित जैन ने आरोप लगाया है कि AAP उम्मीदवार के समर्थकों ने उनके साथ मारपीट की है और उनके पोलिंग एजेंटों को भगा दिया है। मौके पर एक पत्रकार का कैमरा भी छीन लिया गया। पूर्व MLA राजिंदर सिंह ने कहा है कि पूर्व मंत्री सुरजीत सिंह रखड़ा और कपूर चंद चुनाव में हारे हुए हैं और गुंडागर्दी पर उतर आए हैं।

#समाना