मनप्रीत सिंह अयाली होंगे 'अकाली दल वारिस पंजाब दे' में शामिल
चंडीगढ़, 8 जून (प्रो. अवतार सिंह) - लुधियाना के दाखा से MLA मनप्रीत अयाली शिरोमणि अकाली दल बादल गुट से नाराज़गी के बाद अकाली दल वारिस में शामिल होने जा रहे हैं। उन्होंने हाल ही में अकाली दल का साथ छोड़ा था। कल वे सार्वजनिक तौर पर शिरोमणि अकाली दल वारिस पंजाब में शामिल होंगे। चंडीगढ़ में होने वाले कार्यक्रम के दौरान MP सरबजीत सिंह और MP अमृतपाल सिंह के पिता तरसेम सिंह उन्हें पार्टी में शामिल करेंगे।
#Manpreet Singh Ayali

