स्लोवाकिया-भारत के बीच कई MoU, PM फिको बोले- प्रधानमंत्री का रिकॉर्ड कार्यकाल चमत्कार

ब्रातिस्लावा, 15 जून - स्लोवाकिया के प्रधानमंत्री रॉबर्ट फिको ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भारत में सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहने पर बधाई दी। रॉबर्ट फिको ने मोदी के इस लंबे कार्यकाल को एक राजनीतिक चमत्कार बताया। उन्होंने कहा कि इतने लंबे समय तक पद पर बने रहना वाकई अद्भुत है।

स्लोवाकिया के प्रधानमंत्री रॉबर्ट फिको ने भारत-यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौता पर भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा, यह अब तक के सबसे महत्वाकांक्षी मुक्त व्यापार समझौतों में से एक है। स्लोवाकिया न केवल इस समझौते का स्वागत करता है, बल्कि इसके कार्यान्वयन के लिए आवश्यक और व्यावहारिक कदम भी उठाएगा।

#स्लोवाकिया
# भारत
# MoU
# PM फिको