सरकारी शिक्षा तंत्र पर से जनता का बरसों पुराना भरोसा टूटा : अशोक गहलोत

 

नई दिल्ली, 9 जुलाई  - राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने स्कूल में बच्चों के बीच में ही पढ़ाई छोड़ देने पर चिंता जताते हुए दावा किया कि राजस्थान में बीते दो साल में ही 8.4 लाख से अधिक बच्चों ने अपनी पढ़ाई अधूरी छोड़ दी है।

पूर्व मुख्यमंत्री ने ‘ड्रॉपआउट’ को लेकर राज्य सरकार को कटघरे में खड़ा किया और कहा कि सरकारी शिक्षा तंत्र पर से जनता का बरसों पुराना विश्वास टूट रहा है।

एक बयान में उन्होंने बृहस्पतिवार को कहा, ‘‘राजस्थान की बीजेपी सरकार के कार्यकाल में मात्र दो वर्षों में ही 8.4 लाख से अधिक ‘बच्चों का ड्रॉपआउट’ बेहद चिंताजनक है। इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है जब निजी स्कूलों में नामांकन सरकारी स्कूलों से अधिक हो गया है। यह राज्य के सरकारी विद्यालयों की गिरती साख का सीधा प्रमाण है।’’

#सरकारी शिक्षा तंत्र