लुधियाना में एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स और पुलिस के संयुक्त ऑपरेशन के दौरान दो बदमाश ढेर

लुधियाना (परमिंदर सिंह आहूजा, रूपेश कुमार) - लुधियाना में एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स और पुलिस के बीच हुई मुठभेड़ के दौरान दो गैंगस्टरों की मौत हो गई है। ये दोनों गैंगस्टर लुधियाना में एक रक्तदान शिविर के दौरान कुछ लोगों को निशाना बनाने के लिए आए थे। मोटरसाइकिल सवार दोनों आरोपियों का पुलिस द्वारा पीछा किया जा रहा था, जिसके बाद आत्म नगर के पास एनकाउंटर हो गया।

पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा ने बताया कि ये बदमाश डोनी बल्ल गिरोह से संबंधित हैं। इनके तार कुछ साल पहले हुए रवि खुवाजके हत्याकांड से जुड़े विरोधी गैंग से जुड़े हुए थे। इस मामले में पुलिस की ओर से पहले भी एनकाउंटर हुआ था।

उन्होंने बताया कि पुलिस एनकाउंटर में ढेर हुए दोनों बदमाशों के पास अत्याधुनिक हथियार थे। बाकी जानकारी पुलिस की ओर से प्रेस नोट में दी जाएगी।

#लुधियाना में एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स और पुलिस के संयुक्त ऑपरेशन के दौरान दो बदमाश ढेर