IND vs PAK : अभिषेक शर्मा आउट
भारत को आठवें ओवर में 93 के स्कोर पर तीसरा झटका लगा। अभिषेक शर्मा की तूफानी पारी का अंत हुआ। उन्होंने पाकिस्तानी गेंदबाजों की जमकर धुनाई की। अभिषेक ने 28 गेंद में तीन चौके और सात छक्के की मदद से 61 रन बनाए। उन्हें अराफात मिनहास ने स्टंप कराया। फिलहाल कप्तान श्रेयस अय्यर के साथ ईशान किशन क्रीज पर हैं। नौ ओवर के बाद भारत ने तीन विकेट पर 103 रन बना लिए हैं। ईशान छह और श्रेयस 10 रन बनाकर क्रीज पर हैं।
#IND vs PAK : अभिषेक शर्मा आउट

