मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह समागम में पहुंचे

मानसा,07 जनवरी - (गुरचेत सिंह फत्तेवालिया / बलविन्दर सिंह धालीवाल) - पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह राज्य स्तरीय कर्ज़ माफ़ी समागम में पहुंच चुके हैं और साथ ही कैबिनेट के लगभग सभी मंत्री भी पहुंच चुके हैं। जबकि राज्य के 5 जिलों के 20 हज़ार से ज्यादा किसान और कांग्रेसी कार्यकर्ता समागम में उपस्थित हैं।