डेरा चेयरपर्सन विपासना इंसा के ख‍िलाफ वारंट जारी  

पंचकूला,09 जनवरी - यौन शोषण के मामले में डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम की सजा के बाद पंचकूला हिंसा मामले में पंचकूला कोर्ट द्वारा विपासना इंसा के ख‍िलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया है। इसकी जानकारी पंचकूला के डीसीपी मनबीर सिंह ने दी है। बता दें कि विपासना इंसा के खिलाफ चार बार समन जारी हुआ, लेकिन वह एक बार पेश हुई थी।