हाईकोर्ट के आदेशों के बाद मोगा मेन बाज़ार से अवैध खोखो को हटाया 

मोगा, 18 जनवरी - (गुरतेज बब्बी/सुरिन्दरपाल सिंह) - हाईकोर्ट के आदेशों पर दो दिन का अल्टीमेटम देने के बाद नगर निगम ने कार्यवाही करते हुए मोगा के मैन बाज़ार से अवैध खोखो को ज़िला प्रशासन की हाज़िरी में गिरा दिया गया। उल्लेखनीय है कि मोगा शहर में  245 के करीब अवैध खोखे खुले हुए हैं। जहां इन खोखो की तोड़फोड़ से हज़ारों व्यक्तियों का रोज़गार चला जायेगा, परन्तु इसके साथ ही कब्ज़ाधारियों द्वारा किये अवैध कब्ज़े मुक्त करवा कर शहर वासियों को ट्रैफिक से भी बड़ी निजात मिलेगी।