जापान में ज्वालामुखी विस्फोट के बाद हिमस्खलन से एक की मौत,11 घायल


टोक्यो, 23 जनवरी (एजेंसी) : मध्य जापान में आज एक पर्वतीय रिसोर्ट में ज्वालामुखी विस्फोट के बाद चट्टानों के गिरने  और इसके बाद जोरदार हिमस्खलन के कारण एक व्यक्ति की मौत हो गई और 11 अन्य घायल हो गए।
रक्षा मंत्री इत्सुनोरी ओनोदेरा ने  बताया कि घायलों में छह लोग जापान की ग्राउंड सेल्फ डिफेंस फोर्स (एसडीएफ) के सदस्य हैं जो शीतकालीन प्रशिक्षण शिविर में हिस्सा ले रहे थे। उन्होंने बताया कि घटना के समय इस पर्यटक स्थल पर काफी लोग थे और ज्वालामुखी विस्फोट के बाद उपर से चट्टानों के टुकड़े गिरने लगे तथा इसके बाद हिमस्खलन शुरू हो गया। जापानी मीडिया के अनुसार चट्टानों के टुकड़ों की चपेट में आकर कम से कम 12 लोग घायल हो गए और इनमें से दो  अति गंभीर रूप से तथा दो लोग गंभीर हालत में हैं। एक व्यक्ति और एसडीणएफ के कई लोग हिमस्खलन की चपेट में आ गए हालांकि इन्हें बाद में बाहर निकाल लिया गया।
इस बीच मौसम विभाग ने बताया कि 2160 मीटर की ऊंचाई पर स्थित ज्वालामुखी कुआसातू  शिराने में आज जोरदार विस्फोट हुआ और  अगले कुछ घंटों तक ऐसे की विस्फोट होते रहेंगे तथा चट्टानों के टुकड़े दो किलोमीटर के दायरे में गिर सकते हैं।