रेनो ने मार्वेल एवेन्जर्स के सहयोग से क्विड के सुपर हीरो संस्करण का अनावरण किया

नई दिल्ली, 5 फरवरी (एजैंसी):भारत में सर्वाधिक तीव्र गति से विकासशील मोटर वाहन ब्रांडों में से एक रेनो इंडिया ने आधिपत्य कायम करते हुए अपने ग्लोबल कार-रेनो क्विड के साथ इतिहास रच दिया। यह आकर्षक, अभिनव और किफायती कार सही मायने में महत्वपूर्ण बदलाव लाने वाला है, साथ ही रेनो इंडिया की बिक्री को भी बढ़ाने वाला है और अब तक 2,00,000 से अधिक वाहनों की बिक्री की जा चुकी है। उत्पाद में महत्वपूर्ण नवाचारों के साथ क्विड की सफलता को बरकरार रखने के अपने वादे पर कायम रहते हुए, रेनो ने आज मार्वेल के साथ मिलकर नए क्विड सुपर हीरो एडिशन को लांच करने की घोषणा की। इस लांच के बारे में बात करते हुए, श्री सुमित साहनी, कंट्री सीईओ एवं प्रबंध निदेशक, रेनो इंडिया आपरेशंस, ने कहा कि रेनो क्विड सुपर हीरो एडिशन के साथ, रेनो मार्वेल के सहयोग के ज़रिए सुपर हीरो के प्रशंसकों के लिए विशेष रूप से डिजाइन किए गए क्विड को बाज़ार में उतार रहा है। इसके माध्यम से, नवाचार, डिजाइन और गुणवत्ता की दृष्टि से ग्राहक की उम्मीदों से अधिक उपलब्ध कराते हुए हम अपने उपभोक्ता केंद्रित दृष्टिकोण को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे।