75 की उम्र में अभिनेता जितेंद्र पर लगा यौन शोषण का आरोप

नई दिल्ली,08 फरवरी - 75 साल की उम्र में बॉलीवुड के वेटरन एक्टर जितेंद्र पर एक महिला ने यौन शोषण का आरोप लगाया है। ये महिला खुद को जितेंद्र की कजिन बताती हैं। इस शिकायत के बाद हिमाचल प्रदेश की शिमला पुलिस ने उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। पीड़ित महिला ने आरोप लगाया है कि 1971 में एक होटल के रूम में उनके साथ जितेंद्र ने यौन शोषण किया था।