हमेशा याद रहेंगी महाराजा रणजीत सिंह की पौत्री सोफिया दिलीप सिंह

लंदन, 23 फरवरी (मनप्रीत सिंह बधनीकलां) : ब्रिटेन में महिलाओं को मत डालने का अधिकार मिले को 100 वर्ष हुए हैं। मताधिकार के लिए संघर्ष करने वाले महिला नेत्री मिलीसैंट फाअसैट का बुत्त ब्रिटिश संसद के सामने पार्लीमैंट स्कवॉयर में लगाया जा रहा है। पार्लीमैंट स्कवॉयर में लगने वाला यह किसी महिला का पहला बुत्त होगा। महिलाओं को वोट के अधिकार के लिए चले संघर्ष में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने वाली महाराजा रणजीत सिंह की पौत्री सोफिया दिलीप सिंह का नाम विशेष है। उन्होंने इस अभियान दौरान लोगों को जहां खुद पैंफलैट बांटे, वहीं महिलाओं पर हमला करने वाले पुलिस अधिकारियों से दो-दो हाथ भी किए। उन्होंने ब्रिटिश सरकार को टैक्स देने से न करते हुए लिख भेजा कि वोट नहीं तो टैक्स नहीं। सोफिया के संघर्ष को हमेशा के लिए याद रखने हेतु लंदन के मेयर सदीक खान ने पुष्टि की है कि फाअसैट के बुत्त हेतु बनने वाली शिला पट्टिका पर राजकुमारी सोफिया दिलीप सिंह का नाम भी अंकित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि एमेलीन पैनहर्सट के साथ मिलकर हाऊस ऑफ कॉमन के समक्ष रोष प्रदर्शन के दौरान राजकुमारी ने पुलिस के साथ दो-दो हाथ किए थे। एक अन्य घटना में सोफिया ने खुद को प्रधानमंत्री की कार के सामने लेट कर महिलाओं के लिए मत का अधिकार मांगा था। लंदन असैम्बली के सदस्य डा. ओंकार सिंह सहोता ने लंदन के मेयर सदीक खान की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह समस्त भारतीयों विशेष तौर पर पंजाबी और सिख भाईचारे के लिए सम्मान की बात है।