झारखंड : तेज रफ्तार कार ने ली 6 लोगों की जान, 7 गंभीर जख्मी

सिंहभूम, 04 मार्च - झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के चाइबासा में सड़क के किनारे पूजा कर रहे स्थानीय लोगों पर एक तेज रफ्तार कार चढ़ गई। इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई। जबकि 7 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।