पानीपत : फ्लाईओवर से नीचे गिरे तीन मजदूर, एक की मौत 

पानीपत, 07 मार्च - (कुलदीप सैनी) - पानीपत के नेशनल हाइवे नंबर-1 पर बने फ्लाईओवर से 3 मजदूर नीचे गिर गए। ये तीनों एक ट्रॉली के ऊपर बैठे हुए थे। अचानक से पहिया टूटा तो ट्रॉली पलट गई। इस वजह से तीनों एक-एक करके लगभग 30 फीट ऊंचे फ्लाईओवर से नीचे गिर गए। एक मजदूर के ऊपर से गाड़ी गुजर गई। उसकी अस्पताल में मौत हो गई। जबकि दो की हालत गंभीर है। उन्हें रोहतक पीजीआई रेफर किया गया है। वहीं मजदूरों के गिरने की पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है।