श्रीदेवी पर डॉक्यूमेंट्री फिल्म बनाएंगे बोनी कपूर

मुंबई, 7 मार्च (वार्ता) : बॉलीवुड फिल्मकार बोनी कपूर अपनी दिवंगत पत्नी और अभिनेत्री श्रीदेवी पर डॉक्यूमेंट्री फिल्म बनाना चाहते हैं। श्रीदेवी की मौत के बाद बोनी कपूर उनकी हर ख्वाहिश को पूरा करना चाहते हैं।6 मार्च को उन्होंने अपनी बेटी जाह्नवी कपूर का जन्मदिन भी उसी अंदाज में मनाया जैसा श्रीदेवी चाहती थीं। चर्चा है कि बोनी अब श्रीदेवी की लाइफ पर एक डॉक्यूमेंट्री बनाना चाहते हैं। डॉक्यूमेंट्री में ओरिजनल वॉयस का प्रयोग किया जाएगा, उनकी लाइफ के ओरिजनल वीडियो और रियल फुटेज को इसका हिस्सा बनाया जा सकता है। बोनी कपूर ने डॉक्यूमेंट्री बनाने की जिम्मेदारी अपने अजीज दोस्त शेखर कपूर को दी है। इस प्रोजैक्ट पर काम होता है तो यह श्रीदेवी के फैंस के लिए भी बेहतरीन तोहफा होगा।