श्रीदेवी की साड़ी नीलाम करेंगे बोनी कपूर!

मुंबई, 23 फरवरी (वार्ता) : बॉलीवुड फिल्मकार बोनी कपूर अपनी पत्नी श्रीदेवी की साड़ी नीलाम करने जा रहे हैं। श्रीदेवी के निधन को एक साल होने को है। उनकी पहली पुण्यतिथि 24 फरवरी को है। बोनी कपूर ने उनकी साड़ी नीलाम करने का फैसला लिया है। श्रीदेवी की पहली पुण्यतिथि से पहले कपूर फैमिली चेन्नई में खास पूजा भी कर चुकी है। श्रीदेवी के पति बोनी कपूर अपनी पत्नी के सम्मान में उनकी कोटा साड़ी की ऑनलाइन नीलामी करेंगे। इससे मिले पैसे को एक ऐसे एनजीओ को दिया जाएगा जो महिला, बच्चों, बुजुर्गों और अंडर प्रिविलेज्ड लोगों की मदद करता है।