मिस्टर इंडिया का सीक्वल बनाएंगे बोनी कपूर

मुंबई 31 मई (वार्ता) : बॉलीवुड फिल्मकार बोनी कपूर अपनी सुपरहिट फिल्म मिस्टर इंडिया का सीक्वल बनाने जा रहे हैं। बोनी कपूर निर्मित और शेखर कपूर निर्देशित अनलि कपूर और श्रीदेवी की सुपरहटि फिल्म मिस्टर इंडिया के प्रदर्शन के 32 साल पूरे हो गए हैं। चर्चा हो रही थी कि फिल्म का सीक्वल कब बनेगा, अब इसे लेकर फिल्म के निर्माता बोनी कपूर ने जवाब दिया है। बोनी कपूर ने कहा, ‘सबसे पहले इस फिल्म का रीबूट बनाने की प्लानगिं है, फिर इसकी फ्रेंचाइजी पर काम किया जाएगा। हमारे पास इसका बेसकि स्ट्रक्चर तैयार है लेकिन इस पर काम कब शुरू होगा ये तय नहीं हुआ है। ये जरूर है कि फिल्म पर काम जल्द शुरू करेंगे।