लोगों के साथ किए वायदे निभाएं कैप्टन : सुखबीर

समाना, 11 मार्च (जतिन्द्र गोयल, गगनदीप नागी) : अकाली दल बादल की पोल खोल रैली समाना की अनाज मंडी में हुई, जिसमें जिला पटियाला में पड़ते आठ विधान सभा हलकों के अकाली वर्कर पुहंचे। रैली को संबोधित करते हुए प्रधान शरोमणी अकाली दल  सुखवीर बादल ने कैप्टन अमरेन्द्र सिंह की सरकार पर निशाने साधते कहा कि कैप्टन ने लोगों को जो वायदे चुनाव समय किए थे वो अभी तक पूरे करने में असमर्थ हैं। राज्य की भोली भाली जनता को धोखे में रखा जा रहा है। उन्होंने बताया कि पंजाब के लोगों में कांग्रेस सरकार के प्रति बड़ी नफरत है और यह नफरत आने वाली लोक सभी चुनाव में जरूर दिखाएंगे। इस मौके बिक्रम सिंह मजीठिया, सुरजीत सिंह रखड़ा, हल्का सनौर विधायक हरिन्द्रपाल सिंह चंदूमाजरा, बीबी जागीर कौर, कबीर दास, निर्मल सिह हरियाऊ, पूर्व कौंसलर व बाजीगर सेवादल के सीनियर प्रमुखी सुखबीर सिंह अबलोवाल,पार्षद सुरजीत राम पप्पी,नगरकौंसिल प्रधान कपूरचंद बांसल, पूर्व चेयरमैन एम्प्रुवमैंट ट्रस्ट अशोक मोदगिल,राम सिंह चौहढ, मुख्तियार सिंह पप्पी, भाजपा पटियाला प्रधान रविन्द्र गिन्नी भाजपा शहरी प्रधान अनिल गुप्ता,पूर्व मेयर अमरेन्द्र सिंह बजाज,जगतार सिंह संधू,गुरदीप सिंह सराओ,नंबरदार बेअंत सिंह चीमा,आढती ऐसोसिएशन प्रधान तरसेम चंद सिंगला, सदर्शन मितल,हनी जिंदल के अलावा अलग अलग हलकों से अकाली वर्कर मौजूद रहे।
अकाली दल मान के कार्यकर्ताओं ने दिखाईं सुखबीर बादल को काली झंडियां : उधर अकाली दल की ओर से समाना में करवाई कांग्रेस की पोल खोल रैली में पंहुचने से पहले ही सुखबीर सिंह बादल का भाखड़ा पुल के पास बड़ी संख्या में एकत्रित हुए मान दल के कार्यकर्ताओं द्वारा काली झंडी दिखाकर जबरदस्त विरोध किया गया और बादल की गाड़ी पर अंडे व जूते फेंके गए। इस मौके एकत्रित हुए अकाली दल अमृतसर के जिला प्रधान सरूप सिंह संधा, रजिन्द्र सिंह फतेहगढ़ छन्ना, जरनैल सिंह मान, मनजीत सिंह तलवंडी, हरदीप सिंह, जसवीर सिंह, सैद खां, भोला सिंह निंहग, गुरध्यान सिंह धनेठा, परजीत सिंह खानपूर, डा.मसीह ने रोष व्यकत करते हुए कहा कि सुखबीर सिंह बादल सिकख कौम का दोषी है जिसकी हकुमत समय श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की बेअदबी हुई, बरगाढ़ी कांड में निहत्थे सिंहों पर गोली चला कर सिंह शहीद किए गए परन्तु अकाली सरकार ने सिख नौजवानों को ही दोषी साबित करके सिखों को अपमानित करने की कोशिश की गई। इस मौके नोवल विर्क, जसवीर सिंह फतेहपूर, राम कृष्ण के अलावा भारी संख्या में वर्कर उपस्थित रहे।