सोनीपत में छात्र ने लेक्चरार को मारी गोली

सोनीपत, 13 मार्च - हरियाणा के सोनीपत जिले के खारखोडा में एक छात्र ने कॉलेज में अपने लेक्चरार को गोली मार दी। छात्र की पहचान होनी बाकी है। पुलिस द्वारा जांच जारी है।