चंडीगढ़ कोर्ट में खैहरा के खिलाफ मानहानि का केस दायर 

चंडीगढ़, 21 मार्च - (रणजीत ढिल्लों) - आज चंडीगढ़ की कोर्ट में आम आदमी पार्टी और विपक्षी दल के नेता सुखपाल खैहरा के खिलाफ मानहानि का केस दायर किया गया है। यह केस बरनाला की अकाली दल पार्टी की जनरल सचिव ने किया है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा है कि खैहरा ने 11-12 -2017 में एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान उनके खिलाफ आपत्तिजनक शब्द कहे थे। जिसके चलते खैहरा पर 499, 500,504 आईपीएस धारा के तहत मानहानि का केस दायर किया गया है।