अमेरिका की पूर्व प्रथम महिला का 92 साल की उम्र में निधन

वाशिंगटन, 18 अप्रैल - अमेरिका की पूर्व प्रथम महिला बारबरा बुश का 92 साल की उम्र में निधन हो गया। बारबरा बुश इकलौती ऐसी अमेरिकी महिला थीं, जिन्होंने अपने जीवन में अपने पति और बेटे दोनों को अमेरिका के राष्ट्रपति के रूप में देखा। उनके निधन की खबर बुश परिवार ने मीडिया को दी। बारबरा बुश अमेरिका के 41वें राष्ट्रपति जॉर्ज एच.डब्ल्यू बुश की पत्नी और 43वें राष्ट्रपति जॉर्ज डब्ल्यू बुश की मां थी।