कास्टिंग काउच पर कोरियोग्राफर सरोज ख़ान का विवादित बयान

मुंबई, 24 अप्रैल - बॉलीवुड की मशहूर कोरियोग्राफर सरोज ख़ान ने कास्टिंग काउच के बचाव में विवादित बयान दिया है। सरोज ने कहा कि ये तो बाबा आदम के जमाने से चला आ रहा है, हर लड़की पर कोई न कोई हाथ साफ करने की कोशिश करता है।

सरोज ख़ान का विवादित बयान, 'इंडस्ट्री में किसी लड़की के साथ ग़लत होता है तो उसे नौकरी भी मिलती है।' उन्होंने कहा कि अगर बॉलीवुड इंडस्ट्री में कुछ गलत होता है, तो यहां लोगों को रोटी भी मिलती है। सरोज ने कहा कि लोगों को फिल्म इंडस्ट्री के पीछे नहीं पड़ना चाहिए।