भारतीय युवा कांग्रेस की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक आज  

नई दिल्ली, 30 अप्रैल - भारतीय युवा कांग्रेस (आईवाईसी) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक आज दिल्ली में होगी। इस बैठक में राजनीति में महिलाओं के प्रतिनिधित्व एवं भागीदारी में बढ़ोतरी करके महिला सशक्तिकरण की जरुरत पर बल दिया जाएगा। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को भी बैठक में आमंत्रित किया गया है।