कांग्रेस ने कभी भी शहीदों का सम्मान नहीं किया - मोदी

कुलबर्गी, 03 मई - आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनज़र कर्नाटक के शहर कुलबर्गी में विशाल रैली को संबोधन करते हुए कहा कि सरदार भाई पटेल ने कलबुर्गी को देश के साथ जोड़ा। सरदार पटेल के लिए तिरस्कार कांग्रेस के स्वभाव में है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस शहीदों और देशभक्तों का अपमान करती है और इतिहास को भुलाना जानती है। पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने बेशर्मी के साथ सर्जिकल स्ट्राइक पर भी सवाल उठाए। हमारे वीर जवानों पाकिस्तानी सेना के छक्के छुड़ाए, मगर कांग्रेस है कि सेना पर भी सवाल उठाती है। मैं कहना चाहता हूं कि अगर जवाब चाहिए तो पाकिस्तान जाइए जहां, उनके मुर्दे गड़े थे।उन्होंने कहा कि फील्ड मार्शल करिअप्पा का भी कांग्रेस ने अपमान किया है।