राजनाथ सिंह आज खाली कर सकते हैं सरकारी आवास  

लखनऊ, 20 मई - सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद सबसे पहले अपना सरकारी घर छोड़ने का ऐलान करने वाले केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह लखनऊ में अपना सरकारी आवास 4 कालिदास मार्ग आज खाली कर सकते हैं। इसके साथ ही राज्य संपत्ति विभाग ने शुक्रवार को पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह और एनडी तिवारी को छोड़कर सभी को 15 दिन में आवास खाली करने का नोटिस तामील करा दिया है।