लालू प्रसाद यादव मुंबई के अस्पताल में भर्ती


मुंबई, 23 मई (भाषा): राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के प्रमुख लालू प्रसाद यादव आज एशियन हार्ट इंस्टीट््यूट में भर्ती हुए हैं। उनके परिवार से जुड़े करीबी सूत्रों ने बताया कि कुछ साल पहले यादव की बायपास सर्जरी हुई थी। उन्होंने इस संस्थान के हृदय रोग के प्रसिद्ध डॉक्टर रामाकांत पांडा से इलाज के लिए समय मांगा था। चारा घोटाला मामले में दोषी करार दिए गए बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री को झारखंड उच्च न्यायालय ने छह सप्ताह की ज़मानत दी है। अस्पताल ने एक बयान में बताया कि पांच डॉक्टरों की एक टीम को उनके इलाज के लिए तैयार किया गया है।  यादव पिछले साल दोषी करार दिए जाने के बाद 23 दिसम्बर से जेल में थे।