दामाद ने की ससुर की हत्या 

अमरकोट, 29 मई - (भट्टी) - गांव वल्टोहा में बीती रात दामाद ने अपने ही ससुर की हत्या कर दी। मृतक की पहचान मुख्तयार सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मुख्तयार सिंह की बेटी का सुखवंत सिंह नामी युवक के साथ विवाह हुआ था। करीब दो महीने पहले सुखवंत ने अपनी पत्नी के साथ मारपीट करके माईके भेज दिया था। बीती रात उसने अपने ससुराल आकर झगड़ा किया और बाद में अपने ससुर मुख्तयार सिंह की हत्या कर दी।