चाय बेचने वाले का बेरहमी से कत्ल

श्री माछीवाड़ा साहिब, 22 जून (बौबी खोसला): स्थानीय समराला रोड़ पर स्थित खोखा लगाकर चाय बेचने वाले प्रवासी मजदूर योगी साहनी का बेरहमी से कत्ल कर दिया गया और उसका शव कमरे की छत पर खून से लथपथ मिला। जानकारी अनुसार आज सुबह कुछ मजदूर ट्रक पर चढ़ कर माछीवाड़ा से समराला की ओर जा रहे थे कि एक व्यक्ति का शव कमरे की छत पर पड़ा दिखा। उन मजदूरों ने पुलिस को सूचना दी और जब थाना माछीवाड़ा मुखी सुरिंदरपाल सिंह ने आकर मौका देखा तो यह शव कमरे निकट ही खोखा लगाकर चाय व सिग्रेट, बीड़ी बेचने वाले योगी साहनी का था। शव में से बुरी तरह बदबू आ रही थी और पुलिस द्वारा अंदाजा लगाया जा रहा था कि इस का कत्ल एक या दो दिन पहले हुआ था। पुलिस ने शव की जांच की तो उसके गले पर तेजधार हथियार के निशान थे, जिस कारन उसकी मौत हुई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस जिला खन्ना के एसपीडी जसबीर सिंह, डीएसपी रणजीत सिंह बदेशा, सीआईऐ इंचार्ज बलजिंदर सिंह भी मौके पर पहुंच गये और घटनास्थल के आस पास रहते प्रवासी मजदूरों से पुछताछ शुरू कर दी। पुलिस द्वारा अज्ञात व्यक्तियों खिलाफ मामला दर्ज कर इस अंधे कत्ल की गुत्थी को सुलझाने के लिए विभिन्न पहलुओं पर काम किया जा रहा है।