फिरोज़पुर पुलिस ने सुलझाई अंधे कत्ल की गुत्थी, चार दोषी गिरफ्तार 

फिरोज़पुर,10 जुलाई - (तपिन्दर सिंह, गुरिन्दर सिंह) - पुलिस थाना ममदोट के अधीन पड़ते गांव नवां बारे के में फुंमण सिंह के हुए अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाते हुए चार दोषियों को काबू करके कत्ल के समय इस्तेमाल किए हथौड़े समेत एक देसी कट्टा और मृतक का मोटरसाइकिल बरामद किया है। यह जानकारी आज जिला पुलिस प्रमुख भागीरथ सिंह मीना ने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान दी।