मानसून से पहले तूफ़ान आने की संभावना - मौसम विभाग

नई दिल्ली, 27 जून - भारतीय मौसम विभाग का कहना है कि 29 जून को मानसून दिल्ली में पहुंचेगा। फिलहाल मानसून ओडीशा, पश्चिम बंगाल और पश्चिम बंगाल की तरफ बढ़ रहा है। 30 जून तक मानसून गुजरात के कछ को छोड़कर पूरे भारत में फैल जायेगा। मौसम विभाग का मानना है कि उत्तर पश्चिम भारत में मानसून से पहले तेज़ आंधी-तूफ़ान आ सकता है।